नोएडा, अक्टूबर 19 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दहेज प्रताड़ना और गर्भपात कराने के आरोप में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज में 21 लाख रुपये और स्कॉर्पियो की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। रिया ने बताया कि उसकी शादी दो मार्च 2025 को दिल्ली निवासी लक्ष्य से हुई थी। उसकी छोटी बहन पायल की शादी लक्ष्य के छोटे भाई रोहन से हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने शादी में करीब 50 लाख रुपये खर्च किए थे। बिचौलिए जितेंद्र और बबीता कुछ अन्य लोगों के साथ 25 फरवरी 2025 की रात रिया के पिता के घर पहुंचे और परिवार के भाइयों तथा भाभियों के लिए सोने-चांदी के गहने मांगे। आरोप है कि पिता ने उनकी मांग पूरी कर दी। इसके बाद ससुर, ...