नोएडा, अक्टूबर 30 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिले में रविवार को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में करीब 35 फीसदी अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए। 32 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा में पंजीकृत 28,848 अभ्यर्थियों में से 18,776 ने ही परीक्षा दी। 10,072 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। पहली पाली में 14,424 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन इनमें से 9,149 ही केंद्रों पर पहुंचे। इस दौरान 5,275 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी उपस्थिति का आंकड़ा इससे कुछ बेहतर रहा। इसमें पंजीकृत 14,424 अभ्यर्थियों में से 9,627 ने परीक्षा दी, जबकि 4,797 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: शांतिपूर्ण संपन्न हुई पीई...