नोएडा, अक्टूबर 15 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में गुरुवार को प्री-प्राइमरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों के लिए दशहरा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को दशहरे के पर्व का महत्व बताया गया। शिक्षकों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और रावण से जुड़ी रामायण की कहानी सरल एवं रोचक तरीके से प्रस्तुत की। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश सीखा। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम ने बच्चों को सत्य, सदाचार और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : रामचरितमानस जीवन जीने की कला सिखाती प्रधानाच...