नोएडा, अगस्त 31 -- Noida News: दनकौर, संवाददाता। दनकौर में श्री द्रोण गौशाला समिति के तत्वावधान में 103वां वार्षिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला 3 से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मेले में इस बार दिन और रात दोनों समय विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेला समिति ने प्रेस वार्ता में बताया कि 4 सितंबर को शाम सात बजे श्री द्रोणाचार्य मंदिर में भव्य दर्शन, श्रीकृष्ण भजन एवं कीर्तन का आयोजन होगा। इसमें योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का छप्पन भोग विशेष आकर्षण रहेगा। वहीं 6, 7 और 8 सितंबर को श्री द्रोण तालाब प्रांगण में दोपहर तीन बजे से विशाल दंगल आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर के नामी पहलवान मिट्टी के अखाड़े में अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे। 6 सितंबर को 11 हजार, 5100 व 1100 रुपये सहित विभिन्न पुरस्का...