नोएडा, जुलाई 19 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय के आदेश पर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने दंपति से मारपीट के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुलेसरा निवासी प्रियंका ने आरोप लगाया कि गांव के प्रमोद भाटी ने दुकान से उधार सामान लिया था। 22 अप्रैल को रुपये मांगने पर प्रमोद, सुरेंद्र भाटी और पप्पू भाटी ने गाली-गलौज करते हुए प्रियंका और उनके पति रवि के साथ मारपीट की तथा मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...