नोएडा, अक्टूबर 18 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नवरात्र और दशहरा पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सेक्टर-27 में आवासीय कल्याण समिति और पुलिस टीम की बैठक हुई। इसमें सेक्टर-18 चौकी प्रभारी विवेक शर्मा, अभिषेक सिंह और पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सेक्टर-27 और आसपास के बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने पर चर्चा हुई। समिति अध्यक्ष कन्हैया लाल अवाना ने सेक्टर में चोरी की घटनाओं, पार्कों में असामाजिक तत्वों के जमावड़े और नशा करने वाले लोगों की समस्या उठाई। साथ ही सब मॉल की पार्किंग में लंबे समय से खड़े अनुपयोगी वाहनों को हटवाने और उनके मालिकों तक सूचना पहुंचाने की मांग की, ताकि कोई इनका गलत इस्तेमाल न कर सके। बाजारों में आने वाले ग्राहकों से निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े करने...