नोएडा, अगस्त 19 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-37 अंडरपास के पास तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसे हाथ की उंगली में फ्रैक्चर समेत अन्य चोटें आईं। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पुलिस विभाग की सेक्टर-108 स्थित शिकायत प्रकोष्ठ में अनिता तैनात हैं। वह 15 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे स्कूटी से सेक्टर-37 अंडरपास के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान एक चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में अनिता सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उनको अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उनके हाथ की एक उंगली में फ्रैक्चर समेत अन्य चोटें ...