नोएडा, सितम्बर 6 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली की पुलिस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। संभल के बनियाठेर थाना अंतर्गत ग्राम अकरौली निवासी बीना कुमारी ने बताया कि उनके पति रामबाबू तीन अगस्त को सेक्टर-142 से ड्यूटी कर ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे कट मेट्रो स्टेशन के पास से गुजर रहे थे। तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने साइड से टक्कर मार दी, जिससे उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन उसे जिम्स अस्पताल पहुंचाया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पीड़िता ने वाहन चालक की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी...