नोएडा, अगस्त 27 -- Noida News: रबूपुरा, संवाददाता। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को कंपनी से अपने घर लौट रहे एक व्यक्ति की बाइक में बेकाबू थार गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव मुरादगढ़ी निवासी 50 वर्षीय सुरेंद्र निर्माण ठेकेदार का कार्य करते थे। वह यीडा के औद्योगिक सेक्टर-32 स्थित कंपनी का निर्माण कार्य करा रहे हैं। वह गुरुवार दोपहर लंच करने के लिए कंपनी से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। गांव के समीप सामने से आ रही एक बेकाबू थार गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर आरोपी चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर भा...