नोएडा, जुलाई 8 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उस पर कुत्ता छोड़ने और डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान के मालिक और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हमले का विवरण सेक्टर-20 के डी ब्लॉक में रहने वाले रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि वह सोमवार को रात करीब 10 बजे दुकान पर सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान दुकान पर पहले से मौजूद कुछ युवकों ने कॉलर पकड़कर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद उन पर कुत्ता छोड़ दिया। आरोपियों ने डंडे से उनके सिर पर वार किया, जिससे गंभीर चोटें आईं।

पुलिस कार्रवाई पीड़ित का आरोप है कि हमला करने वालों में तीन युवक और पास के एक मकान के मालि...