नोएडा, नवम्बर 9 -- Noida News: नोएडा। परिवहन विभाग ने जिले में तीन माह में 100 से अधिक चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए। गलत दिशा में वाहन चलाने, लालबत्ती का उल्लंघन, तेज गति में वाहन चलाने और गाड़ी में क्षमता से अधिक सामान ढोने पर कार्रवाई की गई। ड्राइविंग लाइसेंस डेढ़ माह से तीन माह के लिए निलंबित किया जाता है। इस दौरान चालक से वाहन चलाने का अधिकार छिन जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...