नोएडा, जुलाई 13 -- Noida News: नोएडा, राजेश शर्मा। जिला अस्पताल में 45 मिनट बीत जाने के बावजूद एक महिला को इलाज नहीं मिलने के मामले में आरोपी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने स्पष्टीकरण नहीं दिया है। वहीं, हटाए गए इंटर्न डॉक्टर को दोबारा ज्वाइन कराने से पहले स्पष्टीकरण मांगा है। 10 जुलाई को एक महिला सड़क हादसे में घायल हो गई थी। उसका पति महिला के उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा था। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि मामले में जल्द स्पष्टीकरण देंगे। इसके बाद डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मी पहले की तरह कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...