नोएडा, अगस्त 13 -- Noida News: गाजियाबाद। जीएच-7 सोसाइटी में रहने वाली महिला ने पति पर तीन तलाक देने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक पति ने दूसरी महिला से निकाह कर लिया। पीड़िता निदा आमिर ने बताया कि ससुरालियों ने उनसे मारपीट की। 29 जुलाई को पति ने उन्हें तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने कहा कि शिकायत के आधार पर समीर अशरफ, बेला अशरफ और बरदा अशरफ, मुस्कान शबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...