नोएडा, अगस्त 27 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने तहसील सदर (डाढ़ा) में कथित भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी तथा फरियादियों के उत्पीड़न के विरोध में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार पूजा चौधरी को सौंपा। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और मास्टर दिनेश नागर ने कहा कि तहसील से संबंधित सामान्य राजस्व कार्यों के लिए भी आम नागरिकों, किसान एवं मजदूर वर्ग को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। संगठन के अनुसार, दाखिल-खारिज, कुरेबंदी, पैमाइश, आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न कार्यों के लिए रिश्वत मांगे जाने तथा रुपये न देने वाले फरियादियों के कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि आगे भ्रष्टाचार की शिकायत मिली ...