Noida News: तस्करों से शराब की खेप बरामद
नोएडा, अगस्त 16 -- Noida News: नोएडा। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से देसी अवैध शराब बरामद हुई। सेक्टर-113 पुलिस ने सेक्टर-77 मंडी के पास से इरफान को 33 टैट्रापैक के साथ पकड़ा। फेज-1 पुलिस ने सेक्टर-8 से अभिषेक कुमार को 25 टैट्रापैक समेत गिरफ्तार किया। सेक्टर-58 पुलिस ने विनोद को 21 पव्वों के साथ दबोचा। सेक्टर-24 पुलिस ने दिनेश को 26 और सेक्टर-22 से जसवीर को 40 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.