Noida News: डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए दवा के छिड़काव का कार्यक्रम जारी
नोएडा, सितम्बर 5 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्राधिकरण ने दवा के छिड़काव का कार्यक्रम जारी है। यह अभियान 30 सितंबर तक पूरे ग्रेटर नोएडा में तीन अलग-अलग चरणों में चलाया जाएगा। प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए 12 टीमों को लगाया है। हर टीम में तीन उप-टीमें हैं, यानी कुल 36 टीमें क्षेत्र में रहेंगी। रोजाना अलग-अलग सेक्टरों और गांवों में दवा का छिड़काव किया जाएगा। महाप्रबंधक स्वास्थ्य आरके भारती का कहना है कि टीमें जारी कार्यक्रम के हिसाब से छिड़काव का काम पूरा करेगी। साथ ही लोगों से अपील की है कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। -----सीएल मौर्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.