नोएडा, अक्टूबर 1 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन के लिए गुरुवार को भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में किसानों और सैकड़ों लोगों ने पैदल मार्च निकाला। चोटपुर, छिजारसी समेत डूब क्षेत्र की 42 कॉलोनियों के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। मार्च के दौरान वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। पर्थला चौक से सेक्टर-63 थाने के आसपास तक यह मार्च निकाला गया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। साथ ही, वाहनों को भी डायवर्ट किया गया।

प्रदर्शन के दौरान बयान प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी धरनास्थल पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने कहा कि बिजली कनेक्शन को लेकर आदेश आ गया है। अगर कनेक्शन देने की अनुमति आ गई है तो अधिकारी लिखित आदेश लेकर उनके पास आएं और उसे लोगों को दिखा...