नोएडा, अक्टूबर 19 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-1 आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सेंट्रल नोएडा के नवनियुक्त डीसीपी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सेक्टर में बिना नंबर प्लेट के वाहनों को सीज करने की मांग की है। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष प्रमोद भाटी व अन्य पदाधिकारियों ने डीसीपी को सेक्टर की समस्याओं से अवगत कराया। मांग की गई कि सेक्टर में बिना नंबर प्लेट के वाहनों को सीज किया जाए। साथ ही संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर सर्विस मार्ग पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। डीसीपी ने जल्द ही सेक्टर में बैठक कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी विनोद नागर, कोषाध्यक्ष विजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हि...