नोएडा, अक्टूबर 25 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी- सूरजपुर- छलेरा (डीएससी) मार्ग पर गड्ढे की समस्या से निजात मिलेगी। प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने कच्ची सड़क से नोएडा प्रवेश द्वार तक तीन साल के रखरखाव और अनुरक्षण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए फर्म का चयन किया जाएगा। अधिकारी के मुताबिक सड़क के रखरखाव पर 1.26 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डीएससी मार्ग नोएडा-ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। इस पर रोजाना हजारों वाहन चलते हैं। लंबे समय से रखरखाव न होने से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे धूल, जलभराव, जाम और हादसों की समस्या बनी रहती है। इसको देखते हुए प्राधिकरण ने सड़क का रखरखाव कराने का फैसला लिया है। इसी मार्ग पर स्थित सूरजपुर और तिलपता में सड़क को चौड़ी करने के साथ जल निकासी के लिए नाली का निर्माण किया जाना है। सूरजपुर ...