Noida News: डीएमई पार करते समय ट्रक की टक्कर से अज्ञात की मौत
नोएडा, अक्टूबर 5 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में रविवार रात दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पार करते समय ट्रक की चपेट में एक अज्ञात व्यक्ति आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवाकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार रात उन्हें सूचना मिली कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक व्यक्ति का शव लहूलुहान हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छिजारसी कट के निकट एक व्यक्ति पैदल ही सड़क पार करने लगा। पहले उसने राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के डिवाइडर को किसी तरह पार किया। इसके बाद दिल्ली मेरठ-एक्सप्रेसवे पर पहुंच गया। जहां तेज गति से वाहन दौड़ रहे थे। उसने काफी देर इंतजार किया और फिर एक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.