नोएडा, अगस्त 1 -- Noida News: दनकौर, संवाददाता। बिलासपुर कस्बे स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत के मामले में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कार्रवाई की। टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। कार्रवाई डीएम को मिली शिकायत और जांच में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के आधार पर की गई। कासना कोतवाली क्षेत्र के कुलीपूरा गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने 17 जुलाई को अपनी भाभी पूजा को प्रसव के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान बच्ची का जन्म हुआ, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही के कारण पूजा की मौत हो गई। परिजनों ने पहले दनकौर पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर मामला डीएम के समक्ष उठाया। इसके बाद डीएम ने जांच सीएमओ को सौंपी। शनिवार को एसडीएम की निगरानी में स्वास्थ्य विभाग की टीम न...