नोएडा, नवम्बर 7 -- Noida News: नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर बुजुर्ग से 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले ट्रेडिंग के नाम पर पीड़ित को मोटे मुनाफे का भरोसा दिलाया। इसके बाद एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उसके खाते में लाखों रुपये का मुनाफा दिखाया। जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो अलग-अलग बहाने बनाकर निकासी रोक दी गई। आरोपियों ने रकम वापस देने के नाम पर 23.44 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर दी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट सोसाइटी निवासी कौशल धीमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 19 सितंबर 2026 को डेल्टा टेकइन्वेस्ट प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के संपर्क में आए थे। कंपनी...