Noida News: ट्रक ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को कुचला, मौत
नोएडा, अक्टूबर 28 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। कासना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं कुचल दिया। हादसे में घायल महिलाओं को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बदायूं जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के दहगवां गांव निवासी 45 वर्षीय मनीषा और हिम्मतपुर गांव निवासी 43 वर्षीय विमलेश साइट फाइव स्थित एक कंपनी में नौकरी करती थी। यह दोनों कासना कस्बे में किराए के मकान में परिवार के साथ रहती थीं। दोनों महिलाएं मंगलवार की शाम कंपनी से ड्यूटी कर पैदल घर लौट रही थी। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया।हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.