Noida News: टीम लीडर पर डिलीवरी ब्वॉय से मारपीट करने का आरोप
नोएडा, अक्टूबर 24 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में टीम लीडर ने अपने साथियों के साथ मिलकर डिलीवरी ब्वॉय को पीटा और उसे सड़क पर फेंक कर भाग गए। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में टीम लीडर समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जुनपत गांव के रहने वाले विशाल ने बताया कि उसका चचेरा भाई जोंटी बिरौंडा गांव स्थित जेप्टो सुपर मार्केट में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। आरोप है कि टीम लीडर बॉबी नागर ने 21 अक्तूबर को अपने साथी शिवम और हर्ष के साथ मिलकर जोंटी के साथ बुरी तरह मारपीट की। आरोपी उसे अधमरी हालत में सड़क किनारे फेंक कर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जोंटी का इलाज चल रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.