नोएडा, अक्टूबर 6 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-18 स्थित जेजे कॉलोनी के पास से ऑटो चोरी हो गया। दिल्ली निवासी रामबाबू शाह ने 21 सितंबर को अपने ऑटो से सेक्टर-18 निवासी अशरफ के यहां मुर्गा देने गए थे। रामबाबू अपना ऑटो झुग्गी के पास खड़ी कर मुर्गे की दुकान पर चले गए। जब वह लौटे तो वहां ऑटो नहीं था। उनको लगा कि ऑटो चालक ले गया होगा। जब उन्होंने चालक को कॉल की तो उसने बताया कि वह वाहन लेकर नहीं गया। इसके बाद चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...