नोएडा, नवम्बर 5 -- Noida News: जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरो पर है। जिला प्रशासन ने मतदान केंद्र व मतदेय स्थलों का भी निर्धारण कर लिया है। साथ ही राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर विभिन्न वस्तु के रेट चार्ट के निर्धारण पर भी चर्चा की।अपर जिलाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों (बूथों) का नए सिरे से निर्धारण किया है। इस प्रक्रिया के तहत जिले में 32 नए मतदान केंद्र और 12 मतदेय स्थल बढ़ाए गए हैं, जबकि 9 मतदान केंद्र और 110 मतदेय स्थल कम किए गए हैं। बदलाव के बाद अब गौतमबुद्धनगर जिले में कुल 766 मतदान केंद्र और 1,926 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने नई सूची को अनुमोदन प्रदान कर दिया है। इसके अलावा निर्वाचन के दौरान राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थि...