Noida News: जिले में स्वाइन फ्लू के 14 मरीज मिले
नोएडा, अगस्त 23 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिले में रविवार को स्वाइन फ्लू के 14 मरीजों की पुष्टि हुई। बीमारी के लक्षण दिखने पर सभी का इलाज निजी अस्पताल में हुआ था। वहीं जांच के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीजों में बीमारी के सामान्य लक्षण हैं। कोई गंभीर स्थिति में नहीं है। इन मरीजों में बुखार, गले में संक्रमण और सर्दी जुकाम है। डॉक्टरों ने इन मरीजों को इलाज होने तक अलग कमरे में रहने की सलाह दी है। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। दो दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने निजी और सरकारी अस्पतालों को निर्देशित किया है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों की जांच जरूर की जाए, ताकि बीमारी की पुष्टि पर तुरंत इलाज शुरू किया जा सके。 यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.