नोएडा, जुलाई 18 -- Noida News: नोएडा। जिला टेबल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट के पहले दिन शनिवार को क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। सेक्टर-21 स्थित नोएडा स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंडर-11 में राहिल, तनिश, वैदिक, हर्जस ने क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंडर-13 में आर्यवीर, गर्व पंडिता, हर्षहज सिंह और हर्जस सिंह ने सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। अंडर-15 में विहान कौशिक, हेलिक शर्मा, सुमय गुप्ता और दर्श चौधरी सेमीफाइनल में पहुंचे। अंडर-17 में गर्व सिंगला, तेघ ओबरॉय, मनित और युवान ने क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज की। अंडर-19 में युवान पांडेय, गर्व सिंगला, विहान कौशिक और मनित ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में गर्व सिंगला, मनित, तेघ ओबरॉय और युवान ...