नोएडा, जुलाई 19 -- Noida News: जिला अस्पताल में हृदय रोग की ओपीडी शुरू करने की तैयारी चल रही है। संविदा पर विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति जल्द हो सकती है। इसके लिए एक डॉक्टर से बातचीत चल रही है। अगले महीने से ओपीडी शुरू होने की संभावना है। जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की ओपीडी एक साल पहले चलती थी, लेकिन यह किसी कारण बंद हो गई। अब दोबारा इस विभाग को शुरू करने की तैयारी है। अस्पताल प्रबंधन एक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से बातचीत कर रहा है, ताकि उन्हें सरकार के निर्धारित मानदेय पर कार्य कराया जा सके। अस्पताल में हृदय रोग की ओपीडी शुरू होने से ईको कार्डियोलॉजी समेत हृदय से संबंधित अन्य जांच शुरू होने की उम्मीद है। इसका सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा.

वर्तमान स्थिति वर्तमान में हृदय रोग के मरीज फिजिशियन से परामर्श लेते हैं। अस्पताल में सिर्फ ईसीज...