नोएडा, अगस्त 16 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के आउटसोर्स कर्मचारी की सोमवार से शुरू होने जा रही हड़ताल अस्थाई रूप से स्थगित हो गई है। सोमवार को कर्मचारी पहले संस्थान निदेशक और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति पर काम होगा। बता दें कि जिम्स के करीब 150 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी पिछले लंबे समय से स्थाई नौकरी की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। वह जून 2026 में इन मांगों को लेकर कई दिनों तक धरना और प्रदर्शन कर चुके हैं। इस दौरान कर्मचारियों पर लाठी चार्ज और मुकदमे तक हुए थे। हालांकि, बाद में कर्मचारियों को उनकी मांगों को शासन स्तर पर समाधान कराने के लिए आश्वासन दिया गया था, लेकिन यह मांगे पूरी नहीं हुई। इसके चलते कर्मचारियों ने सोमवार से हड़ताल पर रहकर धरना और प्र...