नोएडा, अगस्त 4 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिला प्रशासन ने आग लगने से क्षतिग्रस्त कंपनी में उत्पादन और सभी मशीनों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध तब तक लागू रहेगा, जब तक प्रबंधन सभी आवश्यक सुरक्षा परीक्षण, संरचनात्मक जांच और सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त नहीं कर लेता। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा की कंपनी में आग बुझाने के दौरान हादसा; दीवार गिरने से 2 दमकल कर्मियों की मौत, 3 घायलजांच प्रक्रिया जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि मंगलवार को सहायक निदेशक, कारखाना एवं प्रबंध अधिकारियों की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों और प्रबंधन से पूछताछ की गई। कंपनी हेड का लिखित बयान लिया गया और उपलब्ध साक्ष्यों के साथ भवन और मशीनरी की वर्तमान स्थिति का परीक्षण किया गया। जांच म...