नोएडा, जुलाई 18 -- Noida News: नोएडा, विक्रम शर्मा। प्राधिकरण के सीईओ ने नालों और सड़कों पर गंदगी के ढेर लगे होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने साफ कहा कि अगर अब बारिश के दौरान अधिक जलभराव हुआ तो जेई से लेकर वरिष्ठ प्रबंधक पर कार्रवाई होगी। प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने शुक्रवार शाम सफाई के मामले में समीक्षा बैठक की। बैठक में एसीईओ, ओएसडी, महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक स्तर के अधिकारी शामिल थे। सीईओ ने साफ हुए नालों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। प्रगति रिपोर्ट काफी कम होने पर सीईओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि नालों की सफाई के लिए 15 जुलाई डेडलाइन तय की गई थी। इसके बावजूद अब तक 50 प्रतिशत ही काम हो पाया है। सिविल विभाग के जेई से लेकर वरिष्ठ प्रबंधक अपना काम ठीक ढंग से नहीं कर रहे। यही वजह है कि सफाई के का...