Noida News: जलभराव की समस्या के समाधान के लिए सीईओ को लिखा पत्र
नोएडा, जुलाई 10 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 फेडरेशन ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखकर नोएडा में जलभराव व घरों में पेयजल आपूर्ति कि समस्या का समाधान करने की मांग की है। ताकि लोगों को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके और लोगों को जलभराव का भी सामना नहीं करना पड़े। आरडब्ल्यूए 34 फेडरेशन के अध्यक्ष केके जैन ने बताया कि नोएडा में हुई भारी वर्षा के बाद कई सेक्टरों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़कों, गलियों और आवासीय परिसरों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अनेक क्षेत्रों में घरों तक नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं पहुंच सकी। उन्होंने कहा कि यह विडंबना रही कि एक ओर पूरा शहर बारिश के पानी से घिरा रहा, वहीं दूसरी ओर अनेक सेक्टरों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.