नोएडा, अगस्त 29 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित राइस फॉरेस्ट फ्लोर सोसाइटी के पास अपेक्स बिल्डर के कार्यालय परिसर में वर्षों से खुले पड़े गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में गंदा और बदबूदार पानी जमा होने से मच्छरों और कीड़े-मकोड़ों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय निवासी ने संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है। सोसाइटी निवासी परमजीत ने बताया कि एटीएस गोलचक्कर के समीप और इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने स्थित अपेक्स बिल्डर के परिसर में निर्माण कार्य लंबे समय से बंद पड़ा है। परिसर में तीन बड़े गड्ढे खुले हुए हैं। बारिश होने के बाद इन गड्ढों में कई दिनों तक पानी जमा रहता है। पानी में काई जमने के साथ ही मच्छर और अन्य कीड़े-मकोड़े पनप रहे हैं। इससे आसपास ...