नोएडा, अगस्त 23 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा रविवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र के डाबरा गांव से राजनीतिक जन चेतना क्रांति यात्रा शुरू की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने डाबरा और रायपुर गांव में यात्रा के दौरान जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को आबादी भूखंड, बिजली, पेयजल और सड़क आदि मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा उठाया। जिलाध्यक्ष राजकुमार भाटी ने बताया कि राजनीतिक जन चेतना क्रांति यात्रा हर शनिवार और रविवार को निकाली जाएगी। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करेंगे। चरणबद्ध तरीके से 4-5 गांवों में यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा पूर्व में गांव-गांव चलो, बूथ की ओर चलो अभियान चलाया गया था। पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। दादरी के बाद नोएडा और जेवर विधानसभा क्षेत्र ...