Noida News: जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा के लिए बसें दोगुने फेरे लगाएंगी
नोएडा, अगस्त 21 -- Noida News: नोएडा,सौम्य मिश्र। नोएडा डिपो ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा और वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बसों के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। चार सितंबर को जन्माष्टमी है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के अनुसार ऐसे में बसों के फेरे दोगुने कर दिए जाएंगे, ताकि लोगों को सफर में कोई परेशानी न हो। नोएडा डिपो से मथुरा के लिए पांच बसें चलती हैं। इसमें मथुरा, वृंदावन, बरसाना और गोवर्धन के लिए बस सेवा शामिल है। नोएडा डिपो के अधिकारियों के अनुसार आम दिनों की तुलना में जन्माष्टमी पर बसें रूट पर दोगुने चक्कर लगाएंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर मुख्य मार्गों के अलावा वृंदावन, बरसाना और गोवर्धन के लिए भी अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। यह भी पढ़ें- Hapur News: 25 अगस्त से चालक-परिचालकों की छुट्टी पर लगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.