नोएडा, नवम्बर 26 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। अदालत ने छात्र के अपहरण और हत्या के मामले में आरोपी विनम्र चौहान उर्फ विनम्र ठाकुर की जमानत याचिका खारिज कर दी। यह मामला दादरी थाने का है। वादी प्रदीप कुमार मित्तल ने 27 फरवरी 2024 की रात मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़ित के मुताबिक उनका बेटा यश मित्तल ग्रेनो की एक यूनिवर्सिटी में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह हॉस्टल के सी-9 ब्लॉक में रहता था। वह 26 फरवरी की शाम हॉस्टल से निकला और वापस नहीं लौटा। वादी के फोन पर संदेश आया कि बेटा उनके पास है। पिता से छह करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। यह भी पढ़ें- 16 साल से अधिक उम्र जमानत खारिज का आधार नहीं, ऐसा क्यों बोला झारखंड हाईकोर्ट, बताई वजह इसके बाद छात्र की हत्या कर दी गई थी। आरोपी के अधिवक्ता ने दलील दी कि अभियोजन के प्रमुख गवाह, मृतक के पिता प्...