Noida News: छात्र की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
नोएडा, अक्टूबर 27 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पुलिस ने सूरजपुर क्षेत्र की डिजाइन आर्च सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर हुई छात्र की मौत में मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्र रणविजय ढाका के पिता तरुण कुमार ढाका ने बेटे की मौत को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। पिता ने मंगलवार को डीसीपी सेंट्रल नोएडा से मुलाकात कर मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। तरुण कुमार ढाका परिवार के साथ सोसाइटी के सी टावर स्थित फ्लैट नंबर 306 में रहते हैं। शनिवार सुबह उनका 13 वर्षीय बेटा रणविजय घर से साइकिल लेकर पार्क में खेलने के लिए निकला था। इसके कुछ समय बाद वह ई-टावर की 12वीं मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता के अनुसार, बेटे ने सुबह करीब 7:40 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.