नोएडा, सितम्बर 13 -- Noida News: दनकौर। लतीफपुर बांगर गांव स्थित स्कूल में खेलते समय कक्षा आठ के छात्र की आंख में दूसरे छात्र द्वारा डंडा मारकर घायल करने का मामला सामने आया था। पीड़ित छात्र के पिता का आरोप है कि जब वह इसकी शिकायत करने आरोपी छात्र के घर पहुंचे तो उसके माता पिता ने उन्हें गालीगलौज और मारपीट कर घर से भगा दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लतीफपुर खादर गांव के रहने वाले रणजीत का कहना है कि उनका बेटा लतीफपुर बांगर स्थित स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। बीते 25 अगस्त को अन्य छात्रों के साथ उनका बेटा खेल रहा था। इसी दौरान एक छात्र ने आंख में डंडा मार दिया, जिससे पीड़ित छात्र घायल हो गया। सूचना के बाद पीड़ित परिजन स्कूल पहुंचे और छात्र को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में ले गए ...