नोएडा, अक्टूबर 24 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। शहर के नालेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय तकनीकी महोत्सव टेक्ट्रिक्स-26 का शनिवार को समापन हो गया। इसमें 620 टीमों के करीब 1700 छात्रों ने हिस्सा लिया। दूसरे दिन रोबो सॉकर, रोबो रेस, रोबो वॉर, ड्रोन रेस, वैलोरेंट, बीजीएमआई और वाइब कोड एरीना जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। छात्रों ने इंजीनियरिंग क्षमता, टीमवर्क और नवाचार का प्रदर्शन किया। समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को नई तकनीक से जुड़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...