नोएडा, जुलाई 20 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-30 स्थित डीपीएस में सोमवार को यूनिवर्सिटी फेयर का आयोजन किया। इसमें देश-विदेश के करीब 50 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को स्नातक पाठ्क्रम, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति, विदेश में पढ़ाई और करियर के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। हेड करियर काउंसलर हिना अख्तर ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को सही करियर चुनने में मदद करते हैं। आयोजन में स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ.एच.एस वशिष्ठ सहित कई विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

अंतर-विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता नोएडा। सेक्टर-40 स्थित द खेतान स्कूल में सोमवार को अंडर-15 अंतर-विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला दिन कई मुकाबले हुए। जहां पहले मैच में समरविल स्कूल ने लोटस वैली स्कूल को 5-0 से हराया। वहीं, दू...