नोएडा, अक्टूबर 16 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और पुलिस की कार्यप्रणाली से जुड़े सवालों के जवाब देकर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने छात्र-छात्राओं और दंपतियों को जागरूक किया। नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में भी बताया गया। शुक्रवार को आरएल इंटरनेशनल स्कूल में मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें महिला सुरक्षा की जानकारी देने के साथ शिकायतों के निस्तारण को लेकर लोगों से फीडबैक भी लिया गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में डीसीपी महिला सुरक्षा सुनिति, मिशन शक्ति टीम, एनजीओ टीम और महिला कल्याण विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को किया जागरूक अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को बताया कि थाने में...