नोएडा, जुलाई 6 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। पीड़िता पूनम परिवार सहित दो जुलाई को अलीगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। रविवार को लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...