नोएडा, सितम्बर 2 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने बंद मकानों, कोठियों और पीजी की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने गिरोह के दो बदमाशों के साथ चोरी के गहने खरीदने वाले एक सुनार को भी गिरफ्तार किया। इसके अलावा एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया। आरोपियों के कब्जे से 24,200 रुपये, दो चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष कुमार, सचिन शर्मा और आलोक कुमार गुप्ता उर्फ कन्हैया के रूप में हुई। आशीष और सचिन चोरी की वारदात को अंजाम देते, जबकि आलोक चोरी के सोने और चांदी के आभूषण खरीदता। पुलिस ने तीनों आरोपियों को सेक्टर-27 क्षेत्र से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य पहले बंद मकानों, कोठियों और ...