Noida News: चोरी की स्कूटी से मोबाइल फोन झपटने वाला गिरफ्तार
नोएडा, अगस्त 21 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-1 थाने की पुलिस ने चोरी की स्कूटी का इस्तेमाल कर राहगीरों से मोबाइल फोन झपटने वाले बदमाश को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की स्कूटी, झपटमारी के दो मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद हुआ। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि गुरुवार रात टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी सेक्टर-14 में एक स्कूटी पर सवार संदिग्ध दिखाई दिया। उसे रुकने का इशारा किया तो वह मुड़कर भागने लगा। टीम ने पीछा करके दबोच लिया। उसकी पहचान दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी 22 वर्षीय अमन सिंह के रूप में हुई। उससे स्कूटी के दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। तलाशी ली तो उसके पास से दो मोबाइल फोन, 1200 रुपये और चाकू बरामद हुआ। उसने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा के आसपास के क्षेत्र में घूम फिरकर वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.