नोएडा, अगस्त 8 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को शनिवार को ओमेक्स गोल चक्कर से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक और दो अवैध चाकू बरामद हुए। आरोपियों की पहचान अफजल और इमान निवासी कल्याणपुरी ओल्ड फरीदाबाद हरियाणा के रूप में हुई। इमान फिलहाल सिरसा गांव में किराये के मकान में रह रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...