Noida News: चोरी का सरिया खरीदने वाला दिल्ली का कबाड़ी गिरफ्तार
नोएडा, अक्टूबर 26 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-58 पुलिस ने चोरी का सरिया खरीदने के आरोप में वांछित कबाड़ी सब्बीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सेक्टर-62 स्थित छोटा डी-पार्क के पास से चोरी के दो बंडल सरिया बरामद किए। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि रविवार को गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी सब्बीर को सेक्टर-58 के लेबर चौक से गिरफ्तार किया गया। वह दिल्ली के कल्याणपुरी का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर सेक्टर-62 स्थित छोटा डी-पार्क के पास से चोरी का सरिया बरामद किया गया। सरिये का वजन करीब 170 किलोग्राम है। 57 वर्षीय आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने राजू और उसके साथियों से चोरी का सरिया खरीदा था। उसे जब पता चला कि राजू और उसके साथी पकड़े गए हैं तो वह अपने घर से फरार हो गया था।आरोपी ने यह भी बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.