नोएडा, अगस्त 8 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने ग्रेटर नोएडा निवासी 66 वर्षीय चिकित्सक के मोबाइल को हैक कर उनके दो बैंक खातों से 20 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक से रकम निकलने का मैसेज आने पर डॉक्टर को ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉ. नैपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके एक खाते से 18.50 लाख रुपये और दूसरे खाते से 1.50 लाख रुपये निकाले। दोनों खातों से कुल 20 लाख रुपये की निकासी हुई। पुलिस को आशंका है कि ठगों ने चिकित्सक के वॉट्सऐप पर कोई लिंक भेजा होगा। अनजाने में लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल हैक किया गया होगा। इसके बाद ठगों ने बैंक खातों से जुड़ी जानकारी हासिल कर रकम निकाल ली। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि रकम कब और किस माध्यम से नि...