नोएडा, जुलाई 25 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में इलाज कराने गए एक मरीज को अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। जांच कक्ष में बैठने की जगह पर अल्ट्रासाउंड के दौरान इस्तेमाल किया गया जेल लगा हुआ था। आरोप है कि साफ कराने के लिए कहने पर चिकित्सक और स्टाफ ने अभद्र व्यवहार किया। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के रहने वाले प्रणव शनिवार को कासना स्थित जिम्स में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए गए थे। जांच कक्ष में बैठने की जगह पर जेल लगा था। यह देख उन्होंने कर्मचारी से साफ करने को कहा। कर्मचारी ने उन्हें इंतजार करने को कहा, लेकिन सफाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : कोविड मरीजों ने आईसीयू में साफ-सफाई नहीं होने की शिकायत की आरोप है कि इस दौरान अन्य मरीजों को बुलाया जाता रहा, ले...