नोएडा, अक्टूबर 30 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। बैंक के रिकवरी एजेंटों पर चालक को जबरन अगवा कर कैब और चेन छीनने का आरोप लगा है। आरोपियों ने 24 किलोमीटर दूर ले जाकर घटना को अंजाम दिया। घटना के करीब तीन महीने बाद अदालत के आदेश पर फेज-3 थाने में बैंक प्रबंधन समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, बैंक प्रबंधन ने आरोपों को निराधार बताया है। सेक्टर-71 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट निवासी श्याम शर्मा कैब चलाते हैं। उन्होंने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की दिल्ली के पटपड़गंज स्थित शाखा से लोन लेकर कैब खरीदी थी। श्याम के मुताबिक कैब की कुछ किस्तें बकाया थीं। यह भी पढ़ें- PNB में करोड़ों रुपये के गबन की जांच करेगी CBI, 3 ग्राहकों के खाते में लौटी रकम चार अगस्त को वह कैब लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेक्टर के पास चार लोगों ने एक व...